‘महात्मार गांधी श्रंखला 2005’ का नया नोट जारी
आगरा रिजर्व बैंक ने
जल्दी ही 10 रुपये का नया करंसी नोट जारी कर रही है। ‘महात्मा गांधी श्रंखला-2005’ के तहत इसका मुद्रण 2014 में किया गया था। इसमें
रुपये का प्रतीक चिन्ह तथा नंबर के खाने में अंग्रेजी का ‘एन’ अक्षर अंकित होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी की गयी जानकारी के
अनुसार नये नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के नये गवर्नर का हस्ताक्षर होंगे। नोट
पर भारतीय रिजर्व बैंक के नये गवर्नर का हस्ताक्षर होगा जबकि शेष डिजायन महात्मा
गांधी श्रंखला-2005’ के पहले के 10 के नोटों के समान ही
रहेगा। इस नोट के जारी हो जाने के बाद साथ ही पूर्व में जारी नोट भी प्रचलन में
रहेंगे।