13 फ़रवरी 2015

इटावा के वकील भी खंडपीठ आगरा में बनाये जाने की हि‍मायत में

--आगरा से स्थानान्तरित किये न्यायिक कार्य के वहिष्कार की घोषणा


आगरा:इटावा के अधि‍वक्‍ताओं ने भी इलहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की खंड पीठ आगरा में ही स्‍थापि‍त कि‍ये जाने को चल रहे आंदालन को समर्थन देने का नि‍र्णय लि‍या है। अपना समर्थन व्‍यक्‍त करने से पूर्व सि‍वि‍ल वार एसोसि‍येशन इटावा के अध्‍यक्ष दि‍नेश कुमार अवस्‍थी और सचि‍व अरूण कुमार गुप्‍ता
के नेतृत्‍व में इआवा के वकीलो ने आगरा और फीरोजाबाद से आये खंडपीठ स्‍थापना संघर्ष समि‍ति‍ के प्रति‍नि‍धयों से चर्चा कर आंदोलन को लेकर दूरगामी परि‍णामों और आंदोलन को कमजोर करने को अपनाये जा रहे तौरतरीको पर वि‍स्‍तार से चर्चा की।जि‍सके बाद वकीलों की बडी सभा हुई जि‍समें इटावा के सि‍वि‍ल बार के वकीलों ने आगरा से स्थानान्तरित होकर इटावा गये न्यायिक कार्य वहिष्कार करने का नि‍र्णय कि‍या। बाद में (आगरा से स्थानान्तरित होकर इटावा गये न्यायिक कार्य वहिष्कार) सिविल बार, इटावा की ओर से वहां के जनपद न्यायाधीश इटावा को भी अपने फैसले से अवगत करवा दिया।