--राज्यपाल राम नायिक के अलावा देश के कई प्रमुख पत्रकार लेगे भाग
आगरा,उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट
एसोसियेशन (उपजा) के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार ‘जर्नलिस्ट मीट 2015’का आयोजन किया जा रहा है।प्रदेश के राज्यपाल
राम नायिक मुख्यातिथि होंगे। सेमीनार में मुख्य रूप से आगरा घोषणा पत्र की
पत्रकारित के लिये निर्धारित गाइड लाइंस पर आज के परिप्रेक्ष्य में चर्चा
होगी।सूचना विभाग के द्वारा शनिवार को जारी राज्यपाल के कार्यक्रम के
अनुसार वह रविवार को स्टेट प्लेन से 11.35 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे,दोपहर 12 बजे ‘होटल डबल ट्री बाई हिल्टन’ पहुंच कर उपजा के कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में भाग लेंगे।दोपहर 3 बजे एयरपोर्ट को प्रस्थान कर जायेंगे।3.35 बजे सटेट प्लेन से ही दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
उ प्र जर्नलिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री रतन दीक्षित एवं महासचिव
रमेश कुमार जैन
आगरा आ चुके हैं ।कई और वरिष्ठ पत्रकारों के रविवार को प्रात:
तक पहुंच जाने की संभावना है।
उपजा के उपाध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री के अनुसार पत्रकारों की बडी संख्या
में इसमें भागीदारी होगी,प्रदेश उपजा कमेटी के अधिकांश सदस्यों की रविवार को
आगरा में मौजूदगी रहेगी।
राज्यपाल के द्वारा प्रेस के कार्यक्रम में भाग लेने आने तथा मीडिया की एक
जुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर राज्य सरकार के द्वारा आयोजन को
अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है।