2 फ़रवरी 2015

आने वाले वक्‍त में बडा ‘ईवेंट’ होगा ‘दि‍ ताज कार रैली’


‍’सडकों और वाहनों की मेंटीनेंस’के प्रति‍ जागरूक करना एक बडी उपलब्‍धि‍ 

(ट्राफी जो अब बडा आकर्षण बन चुकी है)
आगरा, दि‍ आगरा ताज कार रैली आने वाले सालों में एक बडा ईवेंट होगा और इसमें भाग लेने के लि‍ये अन्‍य राज्‍यों ही नहीं वि‍देशी भागीदार भी आ सकते हैं। इस बार ईवेंट की मीडि‍या कबरेज और भागीदारों के रहे अनुभावों की ‘माऊथ पब्‍लि‍सि‍टी’ से परदेशी शौकि‍या मोटर ड्राईवर्स के क्‍लब आदि‍ संगठि‍त ग्रुपों में
इसके प्रति‍ खास दि‍लचस्‍पी जाग्रत हुई है।
इसी प्रकार से आयोजन को उत्‍तर प्रदेश सरकार से मि‍ला सहयोग और आगे की भागीदारी केके लि‍ये पांच साला पार्टनरशि‍प प्रस्‍ताव भी एक बडी उपलब्‍धि‍ है।प्रदेश सरकार के द्वारा रैली के वि‍जेताओं को पांच लाख रूपये पुरूस्‍कार राशि‍ के रूप में दि‍ये जाने की घोषणा खास अपने आप में खास महत्‍व रखती है।
आगरा मोटर्स स्‍पोर्टस क्‍लब के अध्‍यक्ष राजीव गुप्‍ता ने कहा है कि‍ रैली का आयोजन बडे कार्डीनेशन का परि‍णाम है, क्‍लब के पैटर्न हरवि‍जय सि‍ह वाहि‍या और डा रंजना बंसल के वि‍जन व एक्‍सप्रि‍येंस आयोजन के सम्‍बन्‍ध में काफी महत्‍वपूर्ण हैं । इनके अलावा सपोर्टस का एक बडा ग्रुप बनजाना एक और कामयाबी है। जो आने वाले वकत में काफी उपयोगी साबि‍त होना अनुमानि‍त है।
‘दि‍ आगरा ताज कार रैली ‘ मोटर चालन उत्‍साहि‍यों के लि‍ये कि‍तनी उपयोगी रही यह बहस का मुद्दा हो सकता है कि‍न्‍तु इसमें दो राय नहीं कि ‍’सडकों और वाहनों की मेंटीनेंस’ के प्रति‍ लोगों का ध्‍यान आकर्षि‍त करना इसकी अपने आप में एक बडी कामयाबी रही।