10 फ़रवरी 2015

यू पी भर में मना ‘आप’ की जीत का जश्न

--बसपा का सूपडा साफ सत्‍तर में से कि‍सी की भी नहीं बची जमानत 

(सफाया:सभी प्रत्‍याशि‍यों की जमानत जप्‍त)
(जीत जि‍से पचापाना होगा अपने आप में एक चुनौती)
आगरा:आप पार्टी की वि‍जय का जश्‍न यू पी के भी लखनऊ,कानपुर ,इलहाबाद और आगरा आदि‍ नगरों में जोरशोर से मनाया गया।प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश से भी बडी संख्‍या में आप कार्यकर्त्‍ता 14फरवारी को दि‍लल्‍ी के रामलीला ग्राऊंड में आयोजि‍त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भागलेने पहुंचेगे।
आप(आम आदमी पार्टी) के प्रत्‍याशि‍यों की जीत की खबरें आना शुरू होते ही शहरों का राजनैति‍क माहौल एक दम बदल गया।आम आदमी पार्टी की ताकत तो यू पी में सीमि‍त ही कि‍न्‍तु अन्‍य दलों ने इस जीत में भाजपाईयों पर कटाक्ष करते हुए अपने अंदाज में जश्‍न मनाया।

यूपी में खास असर रखने वाली बहुजन समाज पार्टी को भी दि‍ल्‍ली के मतदाताओं ने पूरी तरह से ठुकरा दि‍या। पार्टी ने 70 प्रत्‍याशी खडे कि‍ये थे कि‍न्‍तु इनमें से एक की भी जमानत नहीं
बची ।जबकि‍ पार्टी सुप्रीमो सुश्री मायावती ने चुनाव के दौरान आधादर्जन से अधि‍क रैलि‍यां की थी।हालांकि‍ अभी वोट प्रति‍शत तय नहीं हो पाये हैं कि‍न्‍तु अगर बसपा को कि‍सी प्रकार 4प्रति‍शत वोट भी मि‍ल सका तो यह उसके लि‍ये एक बडी कामयावी होगी।क्‍यो कि‍ इसके आधार पर पार्टी अपने राष्‍ट्रीय दल के रूप में मान्‍यता बनाये रखने को कुछ चुनाव आयोग से कुछ और समय मांग सकने की स्‍थि‍ति‍ में होगी।