11 फ़रवरी 2015

बसपा का छि‍न सकता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

--अंति‍म आशा रहे दि‍ल्ली के चुनावों में भी पार्टी को हाथ लगी भारी नि‍राशा  
लखनऊ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से असफल रही है।पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगाकर यह चुनाव 2 सीट और 6 प्रति‍शत  वोट पाने को लक्ष्यप  बनाकर लडा था। ये दोनों ही लक्ष्यर पार्टी के लि‍ये राष्ट्री य दर्जा बरकरार रखने के लि‍ये अत्यंयत आवश्य क थे। निर्वाचन आयोग के से प्राप्तै जानकारी के अनुसार  लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधानसभाओं के चुनाव में सीट और प्राप्त मतों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही बसपा का राष्ट्रीय पार्टी समाप्त हो जाना चाहि‍ये था कि‍न्तुक
दि‍ल्लीर चुनाव में पार्टी के भाग लेने को दृष्टि ‍गत एक मौक और दे दि‍या गया लेकि‍न पार्टी इस अवसर लाभ नहीं उठा सकी।
नि‍र्धारि‍त प्रक्रि‍या के अनुसार बसपा को अब राष्ट्रीय पार्टी का दरजा खत्म करने से पूर्व अपना पक्ष रखने को नाटि‍स दि‍या जायेगा क्रम में अगली अंतरि‍म प्रक्रि‍या चलाकर आगामी मार्च तक राष्ट्री य मान्यमता खत्म  कर दी जायेगी। उल्लेरखनीय है कि‍ बसपा ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन उसे 1.4 प्रतिशत मत ही मि‍ल सके। दि‍ल्ली  में भी पार्टी के उम्मीेदवारों को गोकुलपुर, सीमापुरी जैसी कुछ सीटों के अलावा अधिकतर स्था नों पर एक हजार से भी कम वोट मिले हैं।
 बसपा से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन जाने के बाद उसे मिलनेवाली कई तरह की सहूलियत नहीं मिलेगी। मसलन चुनाव में प्रचार के लिए आकाशवाणी और दरदर्शन से मुफ्त में समय नहीं मिलेगा और न ही उसका चुनाव चिह्न् हाथी ही उत्त्र प्रदेश के बाहर सुरक्षि‍त रह जायेगा।वर्तमान में सि‍क्किह‍म के अलावा पूरे देश में हाथी का चुनाव चि‍न्हष बसपा के लि‍ये सुरक्षि‍त है।पूर्व में रि‍पब्लिे‍कन पार्टी का चुनाव चि‍न्हि रहे हाथी की अनुसूचि‍जत जाति‍ और अनुसूचि‍त जनजाति‍ के मतदाताओं में खास पहचान है साथ ही कई चुनावों में पार्टी का चुनाव चि‍न्हि रहने के कारण यह बसपा की भी खास पहचान बन चुका है। दि‍ल्ी्न्ह की हार से पहले पहले चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा को दो सीट ही मिल सकी थी. पार्टी ने एक सीट झारखंड तथा एक सीट हरियाणा में जीती थी. बसपा को अपना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाये रखने के लिए झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में तीन-तीन सीट और महाराष्ट्र एवं झारखंड में एक-एक सीट जीतना जरूरी था.