9 फ़रवरी 2015

भाजपा सरकार एचएसबीसी बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही - केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख  नेता  अरविन्द केजरीवाल ने एचएसबीसी बैंक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मोदी सरकार से मांग की है। एचएसबीसी की स्विट्जरलैंड इकाई में भारत के  एकाउंट्स होल्डर्स के नए नामों के खुलासे के बाद ब्लैक मनी जमा करने  बैंक पर कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल ने  कहा है कि "भाजपा सरकार  इस बैंक के  अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? उनके द्वारा  सारे राज  सामने आ जाएंगे ।"
केजरीवाल ने आगे  यह भी कहा कि अमेरिका ने भी अपने यहां के काले धन का पता इसी तरीके से लगाया था।