1 फ़रवरी 2015

कैलाश मानसरोवर के लिए अतिरिक्त मार्ग खोलने की सुषमा की चीन से मांग

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष मई के महीने में चीन की यात्रा पर जायेंगे।  अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विदेश मंत्री ने बतया कि चीन की उनकी पहली यात्रा कैलाश मानसरोवर के लिए अतिरिक्त मार्ग खोलने पर भी केन्द्रित है और उसके लिए तैयारियां जारी हैं।  कहा जा रहा है कि जब  प्रधानमंत्री मोदी   अपनी पहली चीन यात्रा पर आएंगे तो वह नए मार्ग से कैलाश की यात्रा करेंगे।