31 जनवरी 2015

यमुना मुक्तीकरण के लि‍ये होगी सांस्कृति‍क कूच

--सांसद हेमा मालि‍नी और जलसंसाधन मंत्रायल से असंतुष्‍ट हैं बृजवासी


--दि‍ल्‍ली तक आठ पडाव होंगे पद यात्रि‍यों के 

पूर्व पी एम  कार्यकाल में भी नि‍काली थी यात्रा

आगरा : अगर केन्‍द्र सरकार यमुना नदी के शुद्धीकरण के लि‍ये समय रहते कोई ठोस कार्य योजना प्रस्‍तुत नहीं कर पाती है तो बृज क्षेत्र का एक बडा हुज्‍जूम दि‍ल्‍ली पहुंच कर अपने अंदाज  में अवाज उठाने की तैयारी में है। अब तक होते रहे इस प्रकार के आयोजनों में अपरोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी का सहयोग रहता था जबकि‍ इस बार इसके ठीक वि‍परीत स्‍थि‍ति‍ है स्‍थानीय सांसद न तो यमुना मुक्‍ति‍करण अभि‍यान वालों से कुछ कहने की स्‍थि‍ति‍ में हैं और नहीं अपनेे हकूकों का उपयोग करके जलसंसाधन मंत्रालय से ही कुछ करवा सकी हैं।पद यात्रा को लेकरमान मंदिर, पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्ति पद यात्रा की तैयारी पूरे जोरों पर है इसमें यमुना मुक्तिकरण के कार्यकर्ताओं के अलावा , पुष्टिमार्गीय वैष्णव और किसानों की बडी संख्‍या में भागीदारी होगी। 

   अभियान के संयोजक सुनील सिंह के अनुसार  यमुना मुक्ति का अडिग संकल्प लेकर चलते यमुना भक्तों के साथ ब्रज संस्कृति प्रदर्शन का भी समावेश रहेगा। यात्रा में लगभग 600 ट्रैक्टर-ट्राली रहेंगी,ब्रज संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सैकड़ों झांकियां चलेंगी। पहलवानों की एक टोली भी सम्मिलित रहेगी तथा ब्रज के गोसाई की टोली समाज गायन और पद गायन इसके वि‍शेष आकर्षण होंगे।

अब तक नि‍ र्धारि‍त कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च कोसी में महापंचायत, 15 मार्च कोसी से पदयात्रा आरंभ, पहला पड़ाव होडल ,16 मार्च होडल से औरंगाबाद पड़ाव स्थल, 17 मार्च औरंगाबाद से पलवल पड़ाव  ,18 मार्च पलवल से पृथला पड़ाव 19 मार्च पृथला से झाड़सेतली पड़ाव, 20 मार्च झाड़सेतली से फरीदाबाद सेक्टर-12 पड़ाव, 21 मार्च फरीदाबाद सेक्टर-12 से सरिता विहार पड़ाव, 22 मार्च सरिता विहार से रामलीला मैदान आदि‍ पर यात्रा के पडाव होंगे।