कांग्रेस पार्टी का कहना है कि दिल्ली के चुनावों के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाने में काफी महत्वपूर्ण रोल निभाएगी। कांग्रेस को पूरी उम्मीद की उसे दिल्ली चुनावों में दस से लेकर बारह सीट मिलेंगी । जिससे बिना कांग्रेस के समर्थन कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो और सोनिया गांधी की रैलियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा उत्साह है। पर उस जोश को वोट में परवर्तित करना पार्टी के लिए आसान नहीं है।
