मेरठ के बाल सुधार गृह से 91 किशोर कैदी ग्रिल तोड़कर भाग गए। पुलिस इन भागे हुए किशोरों को पकड़ने में लगी है। बताया जाता है कि अबतक पेंतीस कैदियों को पुलिस पकड़ने में सफल हो गई है। इस बाल सुधार गृह में क्षमता से अधिक बाल कैदी होने बताया जाता है , जिन्हें संभालना काफी कठिन हो रहा था। इसलिए आसपास के सभी जिलों में अस्थाई बाल सुधार गृह की व्यवस्था करके उन जिलों से संबंधित किशोरों को भेजा जाना था ।
