1 फ़रवरी 2015

संकि‍सा ,फर्रुखाबाद में खुलेगा आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

--मुख्‍यमंत्री और दलाईलामा की शि‍ष्‍टाचार मुलाकात

आगरा: सेक्युलर सोच से ही समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। समाज में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन सबका रास्ता एक है।यह कहना है बोद्ध धर्म के धर्मगुरू और ति‍ब्‍बत की नि‍र्वासि‍त सरकार
(मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव दलाईलामा के साथ्‍ा)                
के अध्‍यक्ष दलाईलामा का।वह भगवान बुद्ध की पावन भूमि संकिसा फर्रुखाबाद आये हुए थे और उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव से भी काफी समय बात की।
उनसे भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया
कि दलाईलामा ने संदेश दिया है कि भारत ने ही नहीं दुनिया सामाजि‍क समरसता और भाईचारा का पाठ दि‍या है।उन्‍होंने कहा कि‍ दलाई लामा को उनके शैक्षि‍क एवं अध्‍यात्‍मि‍क प्रयासों के लि‍ये पूरा सहयोग दि‍या जायेगा।
दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को शांति का प्रतीक सफेद अंगवस्त्र भेंट किया। दलाई लामा ने बताया कि वह संकिसा में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खोलेंगे, जिसमें स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में सभी धर्मों के बारे में शिक्षा दी जाएगी।