मोदी ने जापानी नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापानी नागरिकों श केंजी गोटो और श्री हरूना युकावा की हत्या की कड़ी निंदा की और इसे वीभत्स तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा – ‘’मैं श्री केंजी गोटो और श्री हरूना युकावा के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।‘’