15 फ़रवरी 2015

वरि‍ष्ठ पत्रकार श्यााम महेश्वारी को दी गयी श्रद्धांजलि‍यां


-- श्‍याम महेश्‍वारी की कलम हमेशा जनपक्ष में ही गति‍मान रही
ताज प्रेस क्‍लब की गयी श्‍याम तहेश्‍वर 
आगरा:वरि‍ष्‍ठ पत्रकार श्‍याम महेश्‍वरी तमाम प्रति‍कूल और चुनौती भरी स्‍थि‍ति‍यों के बावजूद ताजि‍दगी अपनी कलम का पैनापन बरकरार रख जो अपने आप में एक मि‍साल हैं, यह कहना है पत्रकारों का जो कि‍ ताज प्रेस क्‍लब में आयोजि‍त शोक सभा में 
बोल रहे थे।वरि‍ष्‍ठ पत्रकार नेवि‍न स्‍मि‍थ ने कहा कि‍ महेश्‍वरी जो की खबरें तथ्‍य परक और सूनात्‍मक होती थीं।तमाम गहन जानकारि‍यों के होते हुए उनका उपयोग कि‍सी की व्‍यक्‍ति‍ की
मानप्रति‍ष्‍ठा पर प्रति‍कूल असर डालने की नि‍यत से नहीं लि‍खा।स्‍वराज्‍य के संपादक वि‍जय शर्मा ने कहा कि‍ महेश्‍वरी जी की पत्रि‍कारि‍ता का वह संक्रमण काल था जबकि‍ कलम और कम्‍पोजिग की जगह कम्‍प्‍यूटर ले रहा था।तेजी से होने वाले इस बदलाव के दौर में भी खबराे की दौड में अपनी पहचान बनाये रख सके।
,अनूप जि‍दल,महेश धाकड और अजय शर्मा आदि‍ भी वि‍चार व्‍यक्‍त करते हुए स्‍व महेश्‍वरी की सादगी और वि‍द्वता का स्‍मरण कि‍या।
चैम्‍बर आफ इंडस्‍ट्रीज एंड कामर्स के पूर्व अध्‍यक्ष राजीव गुप्‍ता ने कहा कि‍ वह दैनि‍क उजाला के पत्रकार जरूर थे कि‍न्‍तु उनके अपने सूत्रों से नि‍कल कर आने वाली जानकारि‍यां आगरा के पूरे मीडि‍या के लि‍ये महत्‍वपूण होती थीं।
क्‍लब के महासचि‍व उपेन्‍द्र शर्मा ने कहा कि‍ पत्रकारों के हि‍त में उठायी कि‍सी भी आवाज को उन्‍हों ने हमेशा बल दि‍या।सभा के अंत में एक शोक प्रस्‍ताव पारि‍त कि‍या गया।  

अलविदा माहेश्वरी जी
13 फरवरी की सुबह ‘उजाला’ के लिए अंधेरा लेकर आयी। प्रातः 8 बजे जैसे-जैसे प्रशंसकों के बीच ‘माहेश्वरी जी नहीं रहे’ की सूचना फैली, वे पलभर को स्तब्ध रह गए।उनका असामयि‍क नि‍धन उनके अपने परि‍वार के समान ही उजाला परि‍वार के लि‍ये अपूर्णीय क्षति‍ है।