13 जनवरी 2015

चर्चि‍त ‘चार्ली एब्दो ’ का प्रकाशन पूर्ववत जारी रहेगा


--स्‍लामि‍क आतंकादि‍यों के हमले के असर को सि‍रे से नकारा फ्रांसीसि‍यों ने

(आतंकवाद के खि‍लाफ  फ्रांस सहि‍त यूरोप के
कई अन्‍य देशों में नहीं थम रहा  प्रदशनों का  सि‍लसि‍ला()
आगरा, वि‍वादों के कारण सुर्खि‍यों में रहती आयी फ्रांस की चर्चि‍त पत्रि‍का ‘चार्ली एब्‍दो’  का प्रकाशन आतंकाद की उस घटना के बाद एक बार पुन: शुरू होने जा रहा है।यह पत्रि‍ाक 16 भाषाओं में ही छपेगी। हाल में ही घटी आतंकवाद की घटना के बाद समझा जा रहा था कि‍ मैग्‍जीन का प्रकाशन जारी रखना संभव नहीं हो पायेगा। जि‍समें एडीटर सहि‍त मैग्‍जीन के नौ स्‍टाफर तथा दो सीक्‍यूरि‍टी पर्सनल मारे गये थे ।सबसे महत्‍वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होगा उसी थीम के कार्टूनों ओर मैटर को छापने की घोषणा जो कि‍ इस्‍लामि‍क आतंकवादि‍यों के हमले का कारण साबि‍त हुए थे।
पैरि‍स के इस जघन्‍य कांड के बाद फ्रांस में ही नहीं पूरे यूरोपीयन समुदाय के देशों में अभि‍व्‍यक्‍ति‍ की स्‍वतंत्रता के
मुद्दे पर बहस चली हुई है।फ्रांसीसी तो मौजूदा प्रचलि‍त अभि‍व्‍यक्‍ति‍ की स्‍वातंत्रता की परंपरा को याथावत ही बनाये रखने  को लि‍ये खुले  एक जुट हैं।