13 जनवरी 2015

अमरीका पाकिस्तान को 25 करोड़ डॉलर की सहायता देगा - जॉन केरी

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने  कहा कि अमेरिका  पाकिस्तान को  25 करोड़ डॉलर की सहायता देगा। यह 25 करोड़ डॉलर की सहायता   सैन्य सहायता के लिए दी गई राशि के अतिरिक्त होगी। द न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि सहायता राशि अशांत कबायली इलाकों में विस्थापित हुए लोगों के लिए भोजन, आवास और अन्य सहायता के लिए दी जाएगी।पाकिस्तान सरकार  ने केरी से  वादा किया है कि वह अच्छे और खराब आतंकवादियों के बीच अंतर बंद कर उनके खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगा।