कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमारी हार बीजेपी की वजह से नहीं बल्कि हमारी पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं की वजह से हुई ।सूत्रों ने बताया कि राहुल ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी गई उन्होंने नए लोगों को आगे नहीं आने दिया।
राहुल ने कहा कि मंत्री बनने के बाद हमारे नेता अपने कार्यकर्ता और जनता से दूर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की भूमिका पर पार्टी की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। इस समय कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।