दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलकर कहा कि दिल्ली में बीजेपी,किरन बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। विजय गोयल ने किरन बेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद ट्वीट भी किया।किरन बेदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, विजय गोयल की उपस्थ्ति में बीजेपी में शामिल हुईं। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष, किरन बेदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तुत करने के प्रश्नको टाल गए थे।
