15 जनवरी 2015

विवादस्पद पुस्तक ‘रेड साड़ी 'भारत में भी


रोली बुक्स की निदेशक प्रिया कपूर ने अपने  ट्वीट में  कहा कि स्पेन के लेखक जेवियर मोरो द्वारा सोनिया गांधी के जीवन पर कथारूपक आधार पर लिखी गयी पुस्तक ‘रेड साड़ी 'अंतत: भारत में भी अब उपलब्ध  है। कुछ साल पहले कांग्रेस के विरोध के कारण यह पुस्तक भारत में प्रकाशित नहीं हो पायी थी।‘एल सारी रोजो’ टाइटल की यह  पुस्तक सबसे पहले स्पेनिश भाषा में 2008 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक ने विवाद उत्पन्न कर दिया था क्योंकि कांग्रेस प्रमुख के वकील ने इस पुस्तक पर अद्र्धसत्य, असत्य, गलत बाते एवं मानहानिकारक होने का आरोप लगाया था।