14 जनवरी 2015

अट्ठासी हजार शि‍क्षामि‍त्र हो जायेंगे सहायक अध्यापक

आगरा,वर्षो से लटकी चल रही शि‍क्षा मि‍त्रों के नि‍यमि‍त सेवा में सामयोजन की मांग मान ली गई है और अब बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त 88 हजार शिक्षा मित्रों के समायोजन होना तय हो गया है। लखनऊे से प्राप्‍त आधि‍कारि‍क जानकारी के अनुार 28 फरवरी तक इन्हें सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके लिए जिलेवार शिक्षकों के खाली पदों का ब्यौरा मांगा है। इसके आधार पर अधिकारियों के साथ बैठक में समायोजन कार्यक्रम पर कार्यनीति‍ बनायी जायेगी।प्रदेश में 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाना है। अब तक 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जा चुका है।दूसरे चरण में बीटीसी करने वाले 88 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का कार्यक्रम सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने भेजा है।