नागरिक सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा बनेंगे ‘बैरियेबिल मेसेज बोर्ड’
आगरा
फोर्ट पर कामयाब डैमों के बाद शहर के 35स्थानों पर लगवाये जायेंगे :
आगरा, सूचना तकनीकी के रोज बढते जा रहे तरीकों और उपयोग के क्रम में अब आगरा में बैरियेबिल मैसिज बोर्ड 35स्थानों पर जायेंगे । इंटरनेट के माध्यम से संचालित इन बोर्डों के माध्यम से लोक हित की सूचनायें प्रसारित की जायेंगी ,अपराधों पर नियंत्रण इनको लगाये जाने का मुख्य मकद होगा। प्राप्त जानकारी के अनुार ये डिस्प्ले बोर्ड रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले चौराहों, मार्केट के... अलावा पर्यटक स्थलों पर लगाया जाना प्रस्तावित है।योजनाकरों की परिकल्पना है कि जब भी कोई अपराध हेगा तो उसमें लिप्त व्यक्तिक का चित्र,उसके वाहने का फोटो या फिर स्कैच आदि इन बोर्डों पर आने लगेंगे ,इसये जागरूक नागरिक और प्रभावित पक्ष पुलिस को त्वरित्ता से सूचना दे सकेंगे।पर्यटकों सहित शहर में आने वाली फ्लोटिग पौपुलेशन को भी इनके माध्यम से जागरूक किया जाया करेगा। फिलहाल इ बोर्ड को आगरा फोर्ट पर लगाया गया है ,अगर ट्राइल सफल रही तो अन्य स्थानों पर भी लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।आगरा में इलैक्ट्रानिक सूचना बोर्ड पिछले चार –पाच साल से प्रचलित है किन्तु इनका उपयोग सीमित सूचनायें प्रसारित करने तक ही रहा है। साथ ही आप्रेशन भी इंटरनेट से न होकर लैंड लाइन केबिल सिस्टम से है जबकि नये बोर्ड इंरनेटद्वारा आप्रेट होंगे साथ ही इनपर फोटो और डिजिटल नक्शें भी लागों तक पहुंचाये जा सकेंगे।