14 जनवरी 2015

गंगा में सौ से ज्यादा अज्ञात शव मिले

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा घाट के पास आज 50 और शवों की...
बरामदगी की गई।  इन अज्ञात शवों के मिलने से  गंगा नदी में सौ से ज्यादा रहस्यात्मक  अज्ञात शव मिले  गहराता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर  गंगा नदी से सो  से अधिक अज्ञात  शव बरामद हो चुके हैं।  इस संबंध में  केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की  सरकार से रिपोर्ट  मांगी है। बताया जाता है कि कल गंगा घाट से लगभग तीस शव बरामद किये गये और आज उन्नाव जिले के सफीपुर में गंगा नदी में 50 और शव मिले । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा  कि सफीपुर में गंगा नदी पर बने परियर घाट के पास से अब तक लगभग 80 शव बाहर रिकवर किये जा  चुके हैं। यह शव बुरी तरह  सड़-गल चुके हैं और डाक्टरों ने बतया कि कि उनका पोस्टमार्टम सम्भव नहीं है।