--महंगा पडा मुलायम की बर्थ डे खर्च की टिप्पणीयों पर किया पलटवार
लखनऊ मुरादाबाद। प्रदेश के नगर विकास मंत्री
आजम खां के खिलाफ मुरादाबाद की यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की
अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट
ने निर्णय सुरक्षित कर लिया था, जिसे अब बुधवार
को सुनाया है। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के रामपुर में मनाए गए जन्मदिन पर हुए खर्चे पर विवादित बयान को लेकर 21 नवंबर 2014 को सीजेएम कोर्ट में मुरादाबाद निवासी शिवसेना के नेता विनीत भटनागर ने केस दायर किया था। दायर वाद में 5 जनवरी को अदालत में बहस हुई और वादी के बयान दर्ज किए गए। मंत्री ने जन्मोत्सव में इस्तेमाल की गयी इंग्लैंड से आयातित शाही बग्गी सहित अन्य खर्चों को तालिबान समेत अन्य आतंकी संगठनों से मिलने की बात कही थी। भले ही उनकी टिप्पणी मीडिया के एक वर्ग के रुख पर कटाक्ष को लेकर ही की गयी थी किन्तु यह एक बडी रजनैतिक बहस का मुद्दा बन गयी थी।