--रंगा रंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ ग्रामीण क्रिकेट का मुकाबला
पुरूस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर रैपर गायक बादशाह सिंह, व ममता शर्मा ने अपनी गायिकी का जादू बिखेरा और संचालन पूर्व मिस इंडिया फिल्म अभिनेत्री निकिता आनन्द ने किया।
समापन अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडियन ग्रामीण क्रिकेट
लीग (आई जी सी एल)की अभी शुरूआत है इसे बहुत आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है
।
बहुत से लोग आई जी सी एल से जुड़ रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सैफई महोत्सव मे साइकिल मैराथन की शुरूआत की गयी थी तो
बहुत कम युवाओ ने भाग लिया था आज सैकडा़े की संख्या मे युवा साइकिल रैली में भाग
लेते है। सैफई महोत्सव मे युवाओ के इस बार दो कार्यक्रम हुये है जिसमे एक क्रिकेट
प्रतियोगिता व दूसरा साइकिल मैराथन। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी की नकल नही
करना चाहते हमने आईपीएल से कुछ सीखकर आई जी सी एल को खड़ा किया है। आईजीसीएल की
शुरूआत गांव से है और इससे ग्रामीण प्रतिभाये निकलकर सामने आयेगी।