31 जनवरी 2015

अब मोबाइल नंबर से खुलेंगे बैंक के खाते,शीघ्र भारत बनेगा डिजिटल संपन्न देश

सरकार अब मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने जा रही है।  ऐसा हो जाने पर मोबाइल नंबर से बैंक में एकॉउंट खोलने में काफी सुविधा हो जाएगी। बैंक एकॉउंट खोलने में ग्राहक कागज पत्रों  आदि की परेशानियों से मुक्त हो जायेंगे।75 लाख आधार कार्डधारक इस सुविधा का फायदा ले सकेंगे। भारत को  डिजिटल बनाने के लिए सरकार की ओर से उठाया गया ये पहला महत्वपूर्ण  कदम है।   भारत को  डिजिटल सम्पन देश बनाने के लिए सरकार के 9 कार्यक्रम हैं।