30 जनवरी 2015

जयंती नटराजन पाखंडी और अवसरवादी - कांग्रेस

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन   द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाये गए आरोपों का खुला जबाब देने के लिए कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। पत्रकारों को  संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने नटराजन को पाखंडी और अवसरवादी करार करते हुए उनके द्वारे लगाये आरोपों को गलत बताया। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी  जयंती नटराजन को अवसरवादी बताते हुए  उनसे  पूछा  कि वे ये सब बातें इतने दिन बाद क्यों उठा रही हैं.