केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे सम्बंध रखना चाहता है। कानपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समारोह को सम्बोधित को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत-चीन सीमा के सम्बंध में हमारी समझ में मतभेद दिखता है और हमारा प्रयास इस समस्या का कोई समाधान निकालने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन को आगे आना चाहिए क्योंकि भारत इस समस्या का समाधान चाहता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है परन्तु कई देश ऐसे हैं जिन्हें भारत और अमेरिका के मजबूत होते हुए सम्बंध पसंद नहीं है
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सीमा पर मोबाईल टॉवर सुविधा शुरू की जाएगी जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत जवान फोन के जरिए अपने घर परिवार वालों से बातचीत कर सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि 134 मोबाईल टॉवर स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी ढांचा मुहैया कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि नई सीमावर्ती सड़कों को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा 27 प्राथमिकता वाली सीमावर्ती सड़कों के लिए कार्य प्रगति पर है।