11 जनवरी 2015

अलीगढ़ में बीएसपी प्रत्‍याशी की गोली मारकर हत्‍या कर दी

अलीगढ। अतरौली सीट से विधानसभा चुनावों के लिए बीएसपी प्रत्याशी धर्मेंद्र घोषित किया गया था. वह एक रियल स्टेट कंपनी चलाते थे. पता लगा है कि धर्मेंद्र कल रात बारहद्वारी इलाके से सीओ सिटी का ऑफिस के पास से अपनी गाड़ी से निकल रहे थे ,तभी दो बाइकों पर सवार पांच शूटर आए और बाइक गाड़ी के आगे लगा दी. धर्मेंद्र कुछ समझ पाते कि तब तक एक शूटर पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में उतरा. उसने सबसे पहले सिर पर पैर रखा, फिर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ दो दर्जन से अधिक गोलियां दागी.