11 जनवरी 2015

भारत के 60 करोड़ से ज्‍यादा ग्रामीणों को ब्रॉडबैंड कनेक्‍टीविटी मिलेगी


संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद केरल के इदुक्‍की जिले में 12 जनवरी 2015 को शाम साढ़े पांच बजे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक समारोह में भारत के पहले हाई-स्‍पीड रूरल ब्रॉडबैंड नेटवर्क का शुभारम्‍भ करेंगे।डिजिटल इंडिया के नए युग के सूत्रपात में यह आयोजन एक महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। एनओएफएन दुनिया में...
अपने किस्‍म की विशालतम ग्रामीण कनेक्‍टीविटी परियोजना है। यह ब्रॉडबैंड
ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्‍यम से भारत की 2.5 लाख पंचायतों में से प्रत्‍येक को जोड़ेगा। सम्‍पन्‍न होने के पश्‍चात, एनओएफएन द्वारा देश के 60 करोड़ से ज्‍यादा ग्रामीणों को ब्रॉडबैंड कनेक्‍टीविटी सुगम कराए जाने की सम्‍भावना है। 
डिजिटल इंडिया केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्‍य भारत को डिजिटली समर्थ समाज एवं ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था में परिवर्तित करना है। प्रत्‍येक नागरिक को ब्रॉडबैंड कनेक्‍टीविटी उपलब्‍ध कराना डिजिटल इंडिया के प्रमुख उद्देश्‍यों में से एक है और इदुक्‍की में एनओएफएन नेटवर्क का प्रारम्‍भ इस महत्‍वाकांक्षी विज़न को कार्यान्वित करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम होने की सम्‍भावना है।