--अमर सिह ने की आलोचना, भाजपा ने मांगा हिसाब


आगरा,मुख्यमंत्री के गृहजनपद इटावा के सैफई गांव में आयोजित सैफई महोत्वस के सांस्कृतिक मंच पर मुम्बई के कलाकारों की धमाल रही।कौरियोग्रफर श्यामक डावर ने 120 साथियों के साथ मंचीय प्रस्तुतियां कीं।जैकलिन फर्नाडीज, मल्लिका शेरावत सहित कई अन्य अभिनेत्रियों के द्वारा मंच पर पहले ही प्रदर्शन किये जाते रहे हैं।उधर मुलायम सिह यादव के पूर्व साथ रहे अमर सिह ने सैफई में भारी खर्च कर किये गये आयोजन की कडी आलोचना की है।आजम गढ में दिये एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री मुम्बई की अभिनेत्रियों के
प्रति लगा के कारण ही प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन तक में जाने को समय नहीं निकाल सके।पूर्व में सैफई के आयोजन पर हुए खर्च का भाजपा ने हिसाब मांगा है।पार्टी का कहना है कि सैफई के आयोजन से प्रदेश की संस्कति और लोक कलाओं को कोई लाभ नहीं मिल सका है।