बॉलीवुड के लिए नया वर्ष जबरदस्त होगा
बॉलीवुड के लिए नया वर्ष जबरदस्त होगा क्योंकि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस रिलीज की तैयारी में हैं, जिनमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की महत्वकांक्षी फिल्म ‘शमिताभ’, रणबीर कपूर की पहली पीरियड ड्रामा ‘बॉम्बे वेलवेट’, सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली ‘बजरंगी भाईजान’ और शाहरू खान की ‘फैन’ शामिल हैं।बताया जाता है कि 2015 में बच्चन की तीन फिल्में रिलीज होंगी। 'शमिताभ’ फिल्म छह फरवरी को रिलीज होगी, जिसमें धनुष और कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा भी हैं। यह अक्षरा की पहली फिल्म है। जानी मानी अभिनेत्री रेखा भी इस फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आएंगी।