1950 में गठित योजना आयोग का नाम अब नीति आयोग कर दिया गया है। प्रधान मंत्री मोदी इसके खुद अध्यक्ष होंगे. उपाध्यक्ष भी प्रधान मंत्री ही चुनेंगे।यह बात अभी स्पष्ट नहीं की गई है कि आख़िर पंचवर्षीय योजनाओं का भविष्य क्या होगा?राज्यों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए नये आयोग में राज्यों को भी भागीदार बनाया गया है. हालांकि नये आयोग के काम के तरीके को लेकर स्थिति साफ नहीं है ।
