31 जनवरी 2015

ताज कार रैली का काफि‍ला पहला चरण पूरा कर आगरा पहुंचा

-- सांसद डिपि‍ल यादव ने लॉयन सफारी पर दिखाई  हरी झंडी

--रवि‍वार को सांय, होटल मैरि‍यट पर होगा समापन 

आगरा, दो चरणों की ताज कार रैली शनि‍वार को इटावा  के फि‍शर फारेस्ट  स्थित  लायन सफारी से आगरा के लि‍ये रवाना हुईं।सांसद डिपि‍ल यादव ने हरीझंडी दि‍खाकर उम्मीीद जतायी कि‍  कि‍ वि‍देशी पर्यटक जो कि‍ आगरा आते है ताजमहल देखने के बाद लौटजाते हैं कि‍न्तु‍ लॉयन सफारी के बनजाने से अब इटावा आने का भी  उनके एक आकर्षण हो जायेगा।उन्होंने कहा कि‍ रैली इटावा के बीहड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए करीब चार सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए रविवार को आगरा पहुंचेगी रैली में उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।प्रख्यात मोटर कार रेसर हरवि‍जय सि‍ह वाहि‍या के अनुसार पहलाचरण अत्यंत  कामयाब रहा।रैली में शामि‍ल कारों ने लॉयन सफारी से उदी मोड़, चकरनगर,कंधेसीधार, यमुना पांटून पुल होते हुए मानिकपुर मोड़ के रास्ते दिल्ली-कानपुर नेशनल हाइवे होते हुए आगरा तक की दूरी पूरी की।  इससे पहले  टूरिज्म सेक्रेटरी अमृत अभिजात ने रैली का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि यह रैली हेरिटेज आर्क ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रमोशन में सहायक होगी। इस रैली में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि के कार चालक भाग ले रहे हैं।