1 जनवरी 2015

वि‍धान परि‍षद की 12 सीटों के लि‍ये चुनाव 23 जनवरी को


--रिटायर्ड हो रहे वि‍धायाकों में आगरा के धर्म प्रकाश भारती और प्रताप सि‍ह बघेल भी


--बसपा के नसीमुददीन सि‍द्धकी और सपा के अहमद हसन का ही दुबारा चुन कर सदन में पहुंचना तय


आगरा:उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 23 जनवरी को चुनाव कराये जायेंगे।
ये सीटें इस महीने के अंत में खाली होने जा रही हैं. चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक इन चुनावों के लिए अधिसूचना सात जनवरी को जारी की जायेगी।जो 12 सीटे खाली हो रही हैं उनमें सेसात बसपा के पास है जि‍नमें श्री प्रताप सि‍ह बघेल ओर धर्म पकाश भारती की सीटे शामि‍ल है...
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है. मतदान 23 जनवरी को होगा और उसी दिन मतगणना करायी जायेगी.
बारह सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है उनमें से सात बसपा के, तीन सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के और दो भाजपा के हैं. रिटायर हो रहे सदस्यों में विधान परिषद में सपा के नेता अहमद हसन और विपक्ष के नेता बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दिकी शामिल हैं.
जि‍न दयो का काय्रकाल समाप्‍त हो रहा है उनमें अहमद हसन, रमेश यादव, बाबू राम,अशोक कुमार सि‍द्धार्थ,डा अे
प्रकाश त्रि‍पाठी,धर्म प्रकाश भारती, नीमुददीन सि‍ददकी, प्रताप सि‍ह बधेल महेश आर्य तथा लोकेश प्रजापति‍ आदि‍ शामि‍ल हैं।
टि‍कटों के लि‍ये समाजवादी पार्टी ओर बसपा में भारी भाग दौड शुरू हो गयी है।सपा के अहमद हन और बसपा के नीमुद्दीन सि‍द्दकी को अपनी पार्टि‍यों से पुन: मैदान में उतारे जाने की तैयारी हैऔर ि‍वधायकों की संख्‍या के आधार पर इनका पुन: चुन कर वि‍धान परि‍षद को नि‍ र्वाचि‍त हो जाना तय है।जबकि‍ अन्‍य दस सीटों के लि‍ये प्रत्‍याशि‍यो कके नमों का फाईनल होने में वक्‍त लग सकता है।समाजवादी पार्टी के टि‍कट के लि‍ये पार्टी के महामंत्रि‍यों के अलावा कई बडे नेता भी लगे हुए हैं।आगरा के कि‍सी नेता का नमबर आता है या नही यह अलग बात है।वैसे पार्टी सूत्रों के अनुसार आगरा के कि‍सी एक नेता को वि‍धान पि‍रषद में पहुंचने का अवर देने का नि‍र्णय कि‍या जा चुका है। बना चुकी है।वहीं बसपा शायद ही कि‍सी नये या नये को शायद ही अवसर प्रदान करे।