29 जनवरी 2015

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन का राहुल गांधी पर प्रहार,पार्टी से स्तीफे की तैयारी

कांग्रेस सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री  जयंती नटराजन ने पार्टी  उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा  कि जब वे पर्यावरण मंत्री थीं तब  राहुल गांधी ने  खास  प्रोजेक्ट्स में पर्यावरण की मंजूरी के लिए कई बार संदेश भेजते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री    का आरोप है कि मनमोहन कैबिनेट के कई सदस्य भी बड़े प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए उनपर दबाव डालते थे।नटराजन का दावा है कि इस बारे में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।जयंती नटराजन ने यह भी उजागर किया  कि उनके न चाहने के बावजूद स्नूपगेट मामले में उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलने को कहा गया।