29 जनवरी 2015

उन्नाव में बंद कमरे में पांच मानव खोपड़ियां मिली, केंद्र ने उ प्र सरकार से रिपोर्ट मांगी

उन्नाव जिले में पुलिस लाइन के एक बंद पड़े कमरे में गुरुवार को पांच मानव खोपड़ियां व लगभग चार सौ हड्डियां मिलने से सनसनी मचा दी है । इस मामले में  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश  सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। यूपी के आईजी (कानून-व्यवस्था) ने भी उन्नाव के एसपी से मामले की जानकारी देने को कहा  है। हाल ही में  परियर घाट पर सौ से ज्यादा शव मिलने के कारण भी उन्नाव प्रेस में काफी चर्चित रहा है ।