29 जनवरी 2015

फीरोजाबाद के लस्टर चूडी कारखानों पर ताला लटकने को संकट बरकरार

--तैयार वि‍कल्‍प के अभि‍लेख जांच में खरे पाये जाने पर ही राहत संभव

अनि‍श्‍चि‍त्‍ता भरे  माहौल में कांच पकाई भट्टी 
पर जूझते श्रमि‍क
आगरा,मंडल के सबसे अधि‍क रोजगार संभावनाओं वाले जि‍ले फीरोजाबाद के लस्‍टर चूडी के कारखानों पर सरकार के ताले लटकने का खतरा टालने की आखि‍री कोशश शुरू हो गयी है।24जनवरी को  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
के मुख्यालय से मिले बंदी आदेश के बाद में लस्टर की चूड़ी कारखानों को बन्‍द करवये जाने की प्रशासनि‍क तैयारी है। उद्यमियों द्वारा अपने प्रयासों के पक्ष में जो तथ्‍य रखे हैं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषणकारी रासायनों  का विकल्प तैयार करने संबंधी प्रक्रिया के समस्त अभिलेख तलब किए हैं। अगर ये अभि‍लेख प्रयासों के साक्ष्‍य के रूप में स्‍वीकार कर लि‍ये गये तब
लस्‍टर चूडी उत्‍पादक कारखाने चलते रह सकेंगे।

फीरोजाबाद में लस्टर चूड़ी पर लंबे अरसे से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई माह पूर्व जारी बंदी आदेशों पर लस्टर प्रयोग को इस शर्त पर छूट मिल गई थी कि उद्यमी  विकल्प तैयार कर लेंगे। उद्यमियों ने में आईआईटी कानपुर से संपर्क कि‍या फलस्‍वरूप वहां के वैज्ञानिकों ने इस संबंध में फीरोजाबाद का भ्रमण किया तथा डिजाइन तैयार की। जहां एक ओर डि‍जायन बनकर आया दूसरी तब तक फिर से बंदी आदेश जारी हो गए। जो भी हो इस समय कारखानों का भवि‍ष्‍य पूरी तरह से एक ओर प्रदूषण नि‍यंत्रण बोर्ड पर नि‍र्भर है।इसके अलावा उन राजनीति‍ज्ञों पर और भरोसा है जि‍नका लखनऊ में खासा असर है।