--राइट्स बन्धुओं से पहले ही हवाईजहाज बनालेने की घटना आधारित है पटकथा
आगरा,फिल्में बनाने में जहां वालीवुड यानि
मुम्बई अव्वल है,वहीं उन्हें मनोरंजन कर मुक्त करने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार देश के अन्य राज्यों की
तुलना में कही आगे है। नवीनतम रियायत हवाईजादा फिल्म को मिली है,वह भी रिलीज
होने से पहले जो कि अपने आप में एक मिसाल है।
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म ‘हवाईजादा’
शिवकर तलपड़े के जीवन व कार्यो पर
आधारित है जिसने
कि राइट्स बंधुओं से आठ वर्ष पूर्व पहला हवाई जहाज उड़ाया था। 1895 के अंग्रेजी राज की पृष्टभूमि इस फिल्म का अपने आप में एक विशिष्ट आकर्षण है। फिल्म का निर्देशन विभुपुरी ने किया है।
कि राइट्स बंधुओं से आठ वर्ष पूर्व पहला हवाई जहाज उड़ाया था। 1895 के अंग्रेजी राज की पृष्टभूमि इस फिल्म का अपने आप में एक विशिष्ट आकर्षण है। फिल्म का निर्देशन विभुपुरी ने किया है।
पुरी के अनुसार उन्हें इस फिल्म को बनाने में लगभग पांच साल का
वक्त लगा, इसमें पल्लवी शारदा एवं मिथुन चक्रवर्ती की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।
उन्होंने उम्मीद जतायी है कि सरकार
द्वारा इस फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने से दर्शकों वह वर्ग भी इसे देख पयेगा जो
ज्यादा धन खर्च नहीं कर सकने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि शिवकर तलपड़े की उपलब्धियों को, जो कि लिखित व आंकलित नहीं हैं, इस फिल्म के द्वारा उन्हें आम
लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गयी है।
उन्होंने बताया कि शिवकर तलपड़े
ने चौपाटी (मुंबई) में 1895 में पहला हवाई जहाज उड़ाया था, यही घटना कथावस्तु की विषय वस्तु
का केन्द्र बिन्दू है।