राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी है। इस स्वदेशी मिसाइल का तीसरा विकास परीक्षण सफल रहा।
रक्षा मंत्री के सलाहकार व डीआरडीओ के महानिदेशक डा. अविनाश चन्द्र को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "स्वदेश विकसित अग्नि-5 के तीसरे विकास परीक्षण से जुड़े सभी लोगों को मैं इसके सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि मिसाइल के इस प्रारूप में नेवीगेशन और दिशा-निर्देश, वारहेड और ईंजन से संबंधित कई नए प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है। मैं समझता हूं कि आज के परीक्षण में पहली बार मिसाइल को कनस्तरीय प्रारूप में जांचने का प्रयास किया गया है।
कृपया मेरी बधाई को अपनी टीम के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इस प्रयास जुड़े अन्य सभी लोगों तक
पहुंचाये। हमारा राष्ट्र उनकी कड़ी मेहनत के लिए आभारी है और उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व हैं।"