4 जनवरी 2015

दिल्ली-काबुल फ्लाइट हाइजैक किये जाने की आशंका , सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा चेतावनी



सिक्योरिटी एजेंसियों ने  एयर इंडिया की दिल्ली-काबुल फ्लाइट हाइजैक किये जाने की आशंका जाहिर की है।  एजेंसियों  ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली से काबुल जाने वाले एयर इंडिया के विमान को आतंकवादी हाइजैक कर सकते हैं। इंटेलिजेंस विभाग के  सूत्रों बताया कि एयर इंडिया के विमान आतंकवादियों के निशाना पर हैं।  दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है।एयरपोर्ट्स पर  बहुस्तरीय जांच प्रणाली को लागू किया गया  है। हवाई चालक दल के सदस्यों को भी आगाह कर दिया गया है। सिक्योरिटी एजेंसियों ने बताया कि आतंकी 1999 के कंधार विमान हाइजैक की तरह ही घटना को अंजाम दे सकते हैं।