अमरीकी कम्पनी द्वारा निर्मित बीयर के खिलाफ हैदराबाद के एक कोर्ट में याचिका दायर की गई। बीयर ब्रांड का नाम 'गांधी बॉट' है। यचिके में कहा गया है कि शराब के डिब्बे पर गांधी की तस्वीर और राष्ट्रपिता का विवरण अत्यंत निंदनीय और भारतीय कानूनों के तहत दंडनीय है। कम्पनी ने माफ़ी मांगते हुए कहा यदि भारत के लोग हमारे गांधी-बॉट लेबल को अपमानजनक मानते हैं तो हम माफी मांगते हैं।बीयर कंपनी ने अपनी इंटरनेट वेबसाइट पर कहा, 'सुगंधित और पूर्ण शाकाहारी, गांधी बॉट आत्म शुद्धि के लिए एक आदर्श सहायता है और यह सच एवं प्रेम की बात करती है। बताया जाता है कि 'गांधी की पौत्री और पौत्र ने लेबल की सराहना की है।