कोलकाता । भारत की यात्रा पर आई जापानी युवती पर्यटक का अपहरण कर उसके साथ दो हफ्ते से अधिक समय तक सामूहिक दुष्कर्म व लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग की टीम ने मामले में महानगर से तीन और बोधगया, बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्मियों ने पहले बंगाल में दुष्कर्म किया फिर युवती को बिहार ले जाकर दो युवकों को सौंप दिया।