--स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं तथा प्रगति पर मण्डलायुक्त असंतुष्ट
--कार्यों में रूचि न लेने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
आगरा,
एक ओर जहां शासन की प्राथमिकता गांवों को
पीने का पानी उपलब्ध करवाने की रही है,वहीं जल निगम फीरोजाबाद जनपद तक में नाकाम
रहा है। मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागार ने कमिश्नरी सभागार में सोमवार को विकास
कार्यों की मण्डलीय समीक्षा करते हुए पेयजल योजनाअें को खास गंभीरता से लेने को कहने के साथ
ही संतोष जनक कार्यप्रगति पर अप्रसन्नता जतायी।मीटिंग में डीएम फिरोजाबाद
ने बताया कि जनपद में अधिकतर टीटीएसपी खराब स्थिति में हैं और खारा पानी होने के
कारण पेयजल की समस्या है इस पर मुख्य अभियंता को जल्द ही समस्या के निस्तारण के
निर्देश दिये ताकि आमजन के पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत मण्डल के सभी जनपदों में रीबोर की स्थिति एवं टीटीएसपी सहित
अन्य बड़ी पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी मुख्य
अभियंता को कड़े निर्देश दिये। ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाये
जाने की प्रगति, ग्रामीण क्षेत्रों में अनटाइट फण्ड को खर्च कराने में एएनएम का
सहयोग नहीं, आशाओं द्वारा व्यक्तिगत रूचि के साथ प्रसव हेतु महिलाओं को निजी
अस्पतालों में ले जाने की शिकायतें तथा राष्ट्रीय अन्धता निवारण जैसे महत्वपूर्ण
कार्यों के नोडल अधिकारियों द्वारा रूचि न लिये जाने के कारण स्वास्थ्य
सेवाओं की प्रगति में आगरा मण्डल की स्थिति अच्छी नहीं होने पर मण्डलायुक्त ने
संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मण्डल को सुधार लाने के लिए सख्त
निर्देश दिये।
मंडलायुक्त को फिरोजाबाद के
जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने जनपद में खराब कार्य करने वाली 45 आशाओं की सेवाएं समाप्त करा दी हैं
क्योंकि वे सरकारी कार्यों में रूचि न लेकर महिलाओं को प्रसव के लिए निजी
अस्पतालों में ले जाती थीं, ऐसी शिकायतों की पुष्टि होने पर उन्होंने यह कार्यवाही की है।
मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि ग्रामीण
क्षेत्रों में जो एएनएम अनटाइट फण्ड खर्च करने में ग्राम प्रधानों के साथ सहयोग
नहीं कर रही हैं, ऐसी एनएनएम तथा संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरूद्ध प्रबल
कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंन वर्ड फ्ल्यू की आशंका के दृष्टिगत उसकी रोकथाम
की तैयारी पूर्व से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि
लापरवाही के लिए वेतन रोकना कोई बड़ी कार्यवाही नहीं है। इसलिए लापरवाह अधिकारियों
व कर्मचारियों के विरूद्ध प्रबल कार्यवाही अमल में लायें।
मथुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने जनपद के जिला पंचायतराज
अधिकारी को विभिन्न अनियमितताओं के दृष्टिगत निलंबित किया था जिस पर मण्डलायुक्त
ने कहा कि इसी प्रकार से अन्य जनपद के जिलाधिकारी भी प्रबल कार्यवाही करेंगे तो
निश्चित रूप से अधीनस्थों के लिए एक बड़ी चेतावनी होगी।
निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए
उप निदेशक पंचायतीराज को निर्देश दिये कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मण्डल के सभी
जनपदों में एक वृहद योजना तैयार कर लक्ष्य मार्च तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
डीएम फिरोजाबाद ने बताया कि उन्होंने जनपद में शौचालय निर्माण हेतु यूनीसेफ के
माध्यम से 900 मिस्त्रियों को प्रशिक्षण
-2-
दिलाया है इस पर मण्डलायुक्त ने उप
निदेशक पंचायती राज को निर्देश दिये कि इसी प्रकार से मण्डल के अन्य जनपदों में भी
प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें। उप निदेशक ने बताया कि अब बनने
वाले शौचालय हेतु 12 हजार की धनराशि उपलब्ध होगी और शौचालय के अन्दर तथा बाहर पानी की
सुविधा भी सम्मिलित है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए
आन्तरिक गलियों के निर्माण के संबंध मंे कहा कि बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता
पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरईएस के अधि0 अभियंता को निर्देश दिये कि वे मण्डल
के सभी जनपदों का भ्रमण करें और गुणवत्ता के साथ कार्य करायें।
राष्ट्रीय विपणन प्रणाली के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों की मण्डियों
में किसानों से अनावश्यक कमीशन काटने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप निदेशक
मण्डी को निर्देश दिये कि वे स्वयं निरीक्षण करें और अधीनस्थों के विरूद्ध
कार्यवाही सुनिश्चित करें। मण्डल के जनपदों में यूरिया खाद की उपलब्धता की समीक्षा
में संयुक्त निदेशक ने बताया कि आगरा के लिए इफ्को रैक मिलने में देरी हो रही है
जिस पर मण्डलायुक्त ने तत्काल प्रमुख सचिव से फोन पर वार्ता की और बताया कि
जल्द ही एक रैक उपलब्ध होगी।
सरसों की फसल में मांऊ लगने की आशंका के दृष्टिगत संयुक्त निदेशक
ने बताया कि रोकथाम के लिए स्प्रे दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसी स्थिति
आने पर नियन्त्रित कर लिया जायेगा। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पात्र
किसानों को समय से बीमा राशि 05
लाख उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण की प्रगति से मण्डलायुक्त
संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने कहा कि यह ऐसा महत्वपूर्ण कार्य है जो ग्रामीण युवाओं को
स्वरोजगार हेतु आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को
रोजगार हेतु ऐसे प्रशिक्षण आयोजित कराने हैं जिससे वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें
और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि वे युवाओं
के भविष्य के लिए प्रशिक्षण एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ वृहद योजना तैयार करें।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, अपर आयुक्त प्रशासन आर0आर सिंह मण्डल के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक व विभिन्न विभागों के
मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।