--मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद अंतिम तौर पर हो सकेगा सरकारी तौर पर स्पष्ट
आगरा,अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा के ताजदर्शन के लिये आगरा आगमन रुकने
और बापसी की अवधिक के लिये एक व्यापक सुरक्षा योजना बना कर उस पर अमल शुरू हो
गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति हालांकि हवाई मार्ग से आयेंगे और
उसी से उनकी वापसी भी होनी है किन्तु सुरक्षा के वैकल्पिक आवागमन के इंतजामों के
तहत यमुना एक्सप्रेस वे से आवागमन 27जनवरी को पूर्ण या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार
आगरा,मथुरा के ऊपर का आकाशीय क्षेत्र (एयरकवर) भी 27 जनवरी की उडानों के लिये
पूर्ण प्रतिबंधित...रहेगा। केवल सैन्य ओर मेहमान राष्ट्रपति की सुरक्षा से संबधित वायूयान और हैलीकाप्टर ही उडान भर सकेंगे।
राष्ट्रपति के घूमने का कार्यक्रम तय हो जाने के बावजूद आधिकारिक
रूप से अब तक ‘मिनट टू मिनट ‘ जारी होने की कम ही संभावना है।फलस्वरूप ताजमहल
को राष्ट्रपति के आगमन पर पूरे दिन के लिये ही बन्द रखा जाना तय है।यही नहीं
स्पेशल कंट्रोल रूम बनाये जाने और तथा कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील समझे जाने
वाले स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाये जायेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से
निपटेजाने को शहर में पैरामिलिट्री
फोर्स भी उपलब्ध रहेगी,सी आई एस एफ तो पहले से ही तैनात है तथा उसकी ंख्या बढाये
जाने का निश्चय सरकार कर चुकी है।