19 जनवरी 2015

'राजभाषा संकल्प ' पुस्तक का लेकापर्ण

--राजकीय कामकाज में हि‍न्‍दी शीघ्र ही हांसि‍ल करेगी मुकाम

(रानी सरोज गौरि‍हार मेयर इन्‍द्रजीत आर्य, डा मनोज रावत, सुरेश नन्‍द्र गुप्‍ता
,डा चन्‍द्र शेखर शर्मा,डा खुश्‍ीराम शर्मा आदि‍।)
 आगरा:प्रख्‍यात लेखि‍का डा मधु भारद्वाज द्वारा सृजि‍त पुस्‍तक ‘राजभाषा संकल्‍प‘ का लोकापर्ण कार्यक्रम नागरी प्रचारि‍णी सभा के  आय मानस भवन सभागार  में संपन्‍न हुआ।वि‍शि‍ष्‍ट अति‍थि‍ के रूप में बोलते हुए जालम कुष्‍ठ रोग संस्‍थान के के नि‍देशक डा एस पी त्रि‍पठी ने कहा कि‍ काम काज मे हि‍न्‍दी का उपयोग लगातार बढ रहा है अगर भाषायी अनुवाद के सरलीकरण की प्रक्रि‍या ‍ को अपनाया जाता रहा तो आने वाले समय में राजभाषा का राजकीय काम काज में भी अपेक्षि‍त उपयोग संभव हो सकेगा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डा मनोज रावत ने कहा कि‍ राजभाषा के प्रचलन में आने के लि‍ये और अधि‍क प्रति‍बद्धता तथा व्‍यवहारि‍क रूख अपनाया
जाना जरूरी है। 
पुस्‍तक पर वि‍चार व्‍यक्‍त करते हुए डा आर एस ति‍वारी, एवं श्री कृष्‍ण ने कहा कि‍ पुस्‍तक  केन्‍द्र सरकार ही नहीं कि‍सी भी कार्यालय में राज भाषा को व्‍यवहार में लाने के प्रयासों को गति‍शील बनाये रखने के लि‍ये उपयोगी है। पुस्‍तक में नोटिंग,ड्राफ्टिंग  में हि‍न्‍दी का उपयोग बढाये जाने के कुछ अत्‍यंत सरल और यवहारि‍क उपाये बताये गये हैं। राजभाषा के उपयोग में आयेदि‍न आने वाली कठनाईयों को सीमि‍त करने के उपायो पर भी चर्चा की गयी है। राजभाषा नीति‍ और वाक्‍यांशों के नमूने देकर कि‍तब को अधि‍क सार्थक बनाये जाने की कोशि‍श की गयी है।
परि‍चर्चा में श्री सोम ठाकुर, कैव्‍यास चतुर्वेदी, डा नारायण सिंह दुबे,डा खुशीराम शर्मा,डा चन्‍द्र शेखर शर्मा, डा सुषमा सि‍ह, हरीश चि‍मटी, डा अमीआधार नि‍डर, शान्‍ती नागर,डा चन्‍द्र शेखर शर्मा, डा चन्‍द्र कांत त्रि‍पठी, शशि‍ गोयल, शैलबाला अग्रवाल, डा वि‍नोद कुमार महेश्‍वरी, पूर्व सांसद राज बब्‍बर जि‍न्‍हें कि‍ कार्यक्रम में मुख्‍याति‍थि‍ के रूप में आना था ,अन्‍य व्‍यस्‍तताओं के चलते स्‍वयं ते नहीं आ सके कि‍न्‍तु उन्‍होंने अपने भेजे  संदेश में कहा है कि‍ पुस्‍तक उपयोगी होने के साथ ही लेखि‍का की राजभाषा के प्रति‍ संकल्‍प की परि‍चायक है।कार्यक्रम का संचालन वि‍नयपतसरि‍या ने कि‍या जबकि‍ अध्‍यखता नागरी प्रचारि‍णी सभा की अध्‍यक्ष रानी सरोज गौरि‍हार के द्वारा की गयी। लेखि‍का डा मधु भारद्वाज के द्वारा उपस्‍थ्‍िात थे।
 पूर्व में  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरसवती के चि‍त्र पर मेयर इंन्‍द्रजीत आर्य, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डा मनोज रावत,जालि‍मा कुष्‍ठ एवं अन्‍य माईक्रोवेक्‍टोरि‍यल रोग संस्‍थान, आगरा के नि‍देशक डा एस पी त्रि‍पाठी,एवं कार्यक्रम अध्‍यक्ष रानी सरोज गौरि‍हार आदि‍ के द्वारा माल्‍यापर्ण कर कि‍या गया।