--पूरे प्रदेश में सतर्कता सैकडों बीमारों का हो रहा है इलाज
--मृतकों के परिवारीजनों को दो--दो लाख की सहायता राशि
आगरा,:लखनऊ और मलिहाबाद क्षेत्र में शराब पीकर मरने
की घटनाओं के बाद उत्त र प्रदेश सरकार हरकत में आगयी है। मृतकों के परिवारी जनों
को 2-2 लाख की राशि मुआबजे के तौर पर दी गयी है।जबकि बीमारों के इलाज पूरी
सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है1
जिला अधिकारियों के द्वारा नकली शराब के बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से नपटने को कहा गया है।वे लाईसेंस होल्डबर खास तौर से निशाने पर है जो कि वैध शराब के साथ ही नकली शराब को भी अपने ही संरक्षण में बिकवाने का काम योजना बद्ध तरीके से करते आ रहे हैं।
प्रदेश में प्रदेश के आबकारी आयुक्त अनिल गर्ग ने बताया कि कार्य में
शिथिलता बरतने के आरोप में कार्राहियों का क्रम लगातार चलेगा। अब तक जो मौते हुईं
हैं उनके सम्बेन्धं क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वाणी विनायक मिश्रा एक दर्जन से
अधिक निलम्बिंत किये जा चुके है।जांच की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।कुछ और
के भी निलम्बिेत किया जाना अनुमानित है।
उल्लेकखनीय है कि इस समय पूरे प्रदेश में अवैध शराब कारोबार का काम
जोरों पर है। इस काम में अधिकांश ऐसे ही लोग लिप्तप हैं जो कि अपरोक्ष या
अपरोक्ष रूप से शराब बिक्री का कारोबार से जुडे हुए हैं। लाईसेस धारियों की कोशिश
भी अपने कोटे की शराब बेचने के बाद अवैध शराब बेचने में ही अधिक दिलचस्पीं होती
है। लखनऊ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से
अब तक ढाई दर्जन लोगों की जाने जा चुकी
हैं। जिले में भी नकली व अवैध शराब कारोबारियों की जड़े इतनी गहरी हो गई हैं कि
संजाल को तोड़ने में आबकारी व पुलिस विभाग भी शायद नाकाम है। कम दाम में होटल, ढाबों और गांवों
में छोटी दुकानों से नकली शराब की बिक्री की जा रही है।
पुलिस निष्क्रियता व आबकारी विभाग की सुस्त चाल का फायदा उठा कर नकली
शराब कारोबारियों ने जिले में अपना संजाल फैला रखा है। अवैध शराब कारोबारी
सीमावर्ती प्रदेश भिंड मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब
व राजस्थान प्रांत से नकली शराब लाकर जिले के होटल ढाबों पर खपा रहे हैं