13 जनवरी 2015

नीरी की रि‍पोर्ट के बाद ही फाईनल हो सकेगा ए आर रहमान का कार्यक्रम


--ग्रेटर नोयडा अथार्टी कार्यक्रम का खर्च उठाने को तैयार-

-भारी भरकम खर्च कर रहमान को बुलाने के औचि‍त्‍य पर उठने लगे सवाल

आगरा,संगीतकार ए आर रहमान के आगरा में प्रस्‍तावि‍त कार्यक्रम का खर्चा ग्रेटर नोयडा अथार्टी से उठवाये जाने के फैसले को लेकर तो वि‍वाद की स्‍थि‍ति‍ बनी ही हुई है साथ ही आयोजन स्‍थल को लेकर भी पर्यावरण वन एवं मंत्रालय पशोपेश में है।राज्‍य की राजधानी के सक्रि‍य सांस्‍कृति‍क ग्रुपों का मानना है कि‍ इस भारी भरकम खर्च से तो पूरे साल देश वि‍देशी पर्यटकों के लि‍ये राज्य  के कई प्रमुख स्‍थानों पर मनोरंजक कार्यक्रम आयोजि‍त करवाये जा सकते हैं।ए आर रहमान के नाम से वि‍ख्‍यात  एस दिलीप कुमार
बेशक देश के अंतराष्‍ट्रीय ख्‍याति‍ के संगीतज्ञ हैं कि‍न्‍तु उनका आगरा या यू पी से कि‍सी कि‍स्‍म का रि‍श्‍ता नहीं है। मूल रूप से चेन्‍नई के हैं। उनके नाम का सुझाव जि‍‍सके द्वारा भी लाया गया हो कि‍न्‍तु इ पर होने वाले खर्च का इंतजाम करने में स्‍थानीय अधि‍कारि‍यों के द्वारा असमर्थता जता दी गयी थी।  उल्‍लेखीय है कि‍  उप्र सरकार 28 फरवरी व एक मार्च को उप्र राज्य प्रवासी भारतीय दिवस मनाने जा रही है। इसी  के लिए विश्वदाय स्मारक ताजमहल के पाश्र्व में स्थित ताज नेचर वॉक में कार्यक्रम कराने की योजना है। पूर्व में ये व्यय आगरा विकास प्राधिकरण को वहन करने के लिए कहा गया था, लेकिन अधिकारियों ने मुश्किलें गिना दीं तो बीते माह मुख्य सचिव ने बैठक कर तय किया कि पूरा खर्च नोएडा प्राधिकरण करेगा। बाद में इसे समानुपातिक रूप से ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी और उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम के साथ बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
वैसे कार्यक्रम का भवि‍ष्‍य पूरी तरह से नीरी की रि‍पोर्ट पर ही नि‍भर्र है,जि‍से कार्यक्रम के ताजमहल पर पडने वाले इंम्‍पैक्‍ट संभावि‍त की स्‍टैडी का दायि‍त्‍व सौंपा गया है।इसके लि‍ये नीरी ने 15लाख की राशि‍ मांगी है।