मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट की दीवार पर 26 जनवरी के मौके पर हमले भरी धमकी का संदेश मिला है। भारत की खुफिया एजेंसियां इसकी जांच पड़ताल में लग गई हैं। फिलहाल मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धमकी भरे इन संदेशों को बराक ओबामा की भारत यात्रा से जोड़ कर देखा जा रहा है। भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे हैं।
