3 जनवरी 2015

देश भर में खोले जायेंगे ग्राहक सेवा केंद्र,उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करेंगे


केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण प्रणाली मंत्री श्री रामविलास पासवान ने आज पटना में कहा कि उपभोक्ताओं को शिकायतों का एक ही जगह निपटारा की सुविधा प्रदान करने के लिए देश भर में ग्राहक सेवा केंद्र खोले जायेंगे । इन केंद्रों में ग्राहकों के लिए परामर्श और मध्यस्थता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी । 
श्री पासवान, खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण प्रणाली मंत्रालय की पिछले सात माह की उपलब्धियों और पहल के...
बारे में संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे । श्री पासवान ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करेंगे । भ्रामक विज्ञापनों से उपभोक्ताओं की हितों की रक्षा के संबंध में श्री पासवान ने कहा कि उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में एक अंतर मंत्रालयी समिति का गठन किया है जो इस समस्या से निपटेगा।