--यूपी पुलिस जुटी एतिहातन इंतजामों में
--मथुरा रिफायनरी और बृंदावन के अलावा यमुना एक्प्रेस वे पर भी कडी नजर
आगरा:आने वाले कुछ दिनों तक आगरा में ‘एलर्ट’ की
स्थिति रहेगी । सभी संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों की कडी निगरानी रखी
जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुार मुम्बई एयरपोर्ट के टायलैट में 26जनवरी को हमला
किये जाने का चस्पा किया हुआ कागज मिला है ,पूर्व में भी इसी प्रकार का एक सदेश मिलचुका है।
आई जी सुनील गुप्ता के अनुसार इस बार यमुना
एक्सप्रेस भी कडी निगरानी वाले सार्वजनिक उपयोग के स्थलों में शामिल रखागया
है।होटलों पर पहले से ही निगरानी रखने का काम चालू है।क्विक रिपोंस टीम, बम्ब
को निष्प्रयोज्य बनाने वाले दस्ते और कुत्तों के दल के अलावा
स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग ,प्रशासन से पुलिसक का कार्डीनेशन लगातार बना रहेगा।
स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग ,प्रशासन से पुलिसक का कार्डीनेशन लगातार बना रहेगा।
आगरा के अलावा मथुरा में भी हाईएलर्ट की स्थिति
रहेगी।बृंदावन और मथुरा आईल रिफयनरी की निगरनी को खास सतर्कता रखी जायेगी।
अभी हालांकि अमेरिकन राष्ट्रपति बारक ओबामा का आधिकारिक कार्यक्रम अब तक
यू पी सरकार को घोशित तौर पर नहीं मिला है किन्तु अब तक की जो सूचनाये आदना
प्रदन हुई हैं उनके अनुसार अमेरिकन राष्ट्रपति
बराक ओबामा की भारत यात्रा का सबसे संवेदनशील चरण ताजमहल देखने को आगरा आने और
यहां से रवानगी का होगा। अपने देश के राष्टपति की सुरक्षा से जुडी हुई अमेरिकन
सुरक्षा एजेंसियां भी यही मानती हैं और उन्होंने अलर्ट करते हुए चेतावनी जारी की
है कि हाफिज सईद ओबामा की आगरा यात्रा के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे को निशाना बना
सकता है।26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे बराक ओबामा 27 जनवरी को ताज भ्रमण के लिए आगरा पहुंच सकते हैं। इस यात्रा को लेकर केन्द्रीय और अमेरिकन एजेंसियों के अलावा उ प्र पुलिस की खास भूमिका है।